Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमKarnataka Crime: 6 साल की उम्र में हुआ था रेप, 12 वर्ष...

Karnataka Crime: 6 साल की उम्र में हुआ था रेप, 12 वर्ष बाद लड़की ने दर्ज कराई शिकायत

बेंगलुरु: कर्नाटक में 18 साल की रेप पीड़िता ने दावा किया है कि एक चर्च में उसका यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) किया गया है. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, 8 आरोपियों में से 6 के खिलाफ मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करने को लेकर FIR दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कहा कि घटना 2010 में बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में कावेरी लेआउट के चर्च में हुई थी. उस वक्त पीड़िता की उम्र महज 6 साल थी. तब पीड़िता को उसके माता-पिता काम पर जाने से पहले चर्च में छोड़ दिया करते थे और काम से लौटने के बाद वह वापस उसे ले जाया करते थे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी साइमन पीटर ने अश्लील तस्वीरें दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया. इन सब से परेशान पीड़िता ने चर्च में रहने वाले सैमुअल डिसूजा को इस बारे में बताया. जिसके बाद डिसूजा ने आरोपी व्यक्ति को फटकार लगाई और पीड़िता को परेशान न करने की चेतावनी दी.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि सैमुअल डिसूजा ने उसे ब्लैकमेल (Blackmail) करना शुरू कर दिया और लगभग 2 साल तक उसके साथ बलात्कार (Rape) किया. लगातार यौन प्रताड़ना के बाद पीड़िता डिप्रेशन में चली गई. उसने लगातार काउंसलिंग और इलाज के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि छह आरोपियों को बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने मामले को छिपाने की कोशिश की. आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), सामूहिक बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- रेलवे नौकरी घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव के सहयोगी भोला यादव को किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments