Monday, April 14, 2025
spot_img
HomeनेशनलPresident's Swearing: द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप...

President’s Swearing: द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ

President’s Swearing 2022: द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा (CJI NV Ramana) ने संसद के सेंट्रल हॉल में उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. मुर्मू 64 वर्षीय विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर पहली आदिवासी और शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली दूसरी महिला बनीं. निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और मुर्मू शपथ समारोह से पहले एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचे. मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला केंद्रीय हॉल तक ले गए.

शपथ समारोह से पहले मुर्मू ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशन के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे. शपथ समारोह से पहले, मुर्मू ने राजघाट में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के स्मारक का दौरा किया और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद से मुलाकात की. शपथ ग्रहण समारोह के बाद, द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां फोरकोर्ट में उन्हें एक इंटर सर्विसेज गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद के प्रति शिष्टाचार प्रदर्शित किया जाएगा.

21 जुलाई को हुई थी मतगणना, मुर्मू को मिले 2824 वोट
21 जुलाई को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मतगणना की समाप्ति के बाद आधिकारिक तौर पर देश की 15वीं राष्ट्रपति (15th President) घोषित किया गया. मुर्मू को 6,76,803 के मूल्य के साथ 2,824 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सिन्हा को 3,80,177 के मूल्य के साथ 1,877 वोट मिले. 18 जुलाई को हुए मतदान में कुल 4,809 सांसदों और विधायकों ने वोट डाला.

(इनपुट-एएनआई)

ये भी पढ़ें- Good News: केजरीवाल ने दिल्ली में ‘फ्री स्पोकन इंग्लिश’ प्रोग्राम की घोषणा की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments