Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरJEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन-2 एग्जाम के लिए आज बंद...

JEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन-2 एग्जाम के लिए आज बंद होगी एप्लीकेशन विंडो

JEE Main 2022 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 2 के लिए 11 जुलाई से एप्लीकेशन विंडो को फिर से ओपन किया है. आवेदन करने की लास्ट डेट, आज यानी 12 जुलाई है. ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा के लिए अबतक अप्लाई नहीं किया है, उनके पास आज आखिरी मौका है.

रात 11 बजे तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आज रात 11 बजे तक का समय दिया गया है. जबकि रात्रि 11:50 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं. चूंकि अब आवेदन समाप्त होने में कुछ ही घंटे और बचे हैं तो जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अब एक पल की भी देरी नहीं करनी चाहिए.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के लिए री-ओपनिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा. यहां कैंडिडेट को न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर साइन इन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

21 से 30 जुलाई तक परीक्षा
बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक किया जाना है. इस सेशन के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है. किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए. गौरतलब है कि जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है. अब एनटीए सेशन 2 एग्जाम आयोजित करने की तैयारियों में जुट गया है.

ये भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy: क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 6035 वैकेंसी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments