Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारलालू यादव की तबीयत में हो रहा सुधार, बेटी मीसा भारती ने...

लालू यादव की तबीयत में हो रहा सुधार, बेटी मीसा भारती ने शेयर की दिल्ली एम्स की तस्वीरें

पटना/नई दिल्ली: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की तबीयत में पहले से सुधार हुआ है. लालू की बेटी मीसा भारती ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. मीसा भारती ने कहा, “आप सब की दुआओं और एम्स दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से लालू प्रसाद जी की तबीयत में काफी सुधार है. अब वे बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं. सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं. हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है.”

लालू की स्थिति अब पहले से बेहतर
मीसा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है. कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें. साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें.”

लालू को एयर एंबुलेंस से लाया गया था दिल्ली एम्स
दरअसल लालू यादव की मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है. लालू यादव राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar: समर्थकों ने हवन, पूजा कर मांगी लालू के सलामती की दुआ, दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments