Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमUttar Pradesh: नाबालिग लड़की ने किया रेप का विरोध तो बदमाशों ने...

Uttar Pradesh: नाबालिग लड़की ने किया रेप का विरोध तो बदमाशों ने काट डाली नाक

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की की नाक को बदमाशों ने काट दिया, जो उसके घर में घुस आए थे और उसे अपने साथ खींचने की कोशिश कर रहे थे. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. जब लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

बच्ची का कई दिनों से पीछा कर रहे थे बदमाश
बता दें कि बदमाश कई दिनों से बच्ची का पीछा कर रहे थे. खून से लथपथ बच्ची को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

बच्ची की हालत नाजुक
डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. लड़की के पिता ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने पहले उसका इलाज कराने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की जान का डर है, क्योंकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना के हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये के सामान जलकर खाक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments