Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: बिहार के बेगूसराय में 'पकड़वा विवाह', डॉक्टर की जबरन कराई...

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में ‘पकड़वा विवाह’, डॉक्टर की जबरन कराई शादी

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले से ‘पकड़वा विवाह’ का मामला सामने आया है, जहां एक पशु चिकित्सक का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कराई गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

मवेशियों के इलाज के लिए निकले थे चिकित्सक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेघरा थाना क्षेत्र के पिधौली गांव के निवासी पशु चिकित्सक सत्यम कुमार झा सोमवार दोपहर मवेशियों के इलाज के लिए गए थे, तभी कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और जबरन एक लड़की से शादी करवा दी.

मंगलवार को पिता के मोबाइल पर आई शादी की वीडियो क्लिप
सत्यम के पिता सुबोध कुमार झा ने कहा, “जब सत्यम शाम तक घर नहीं लौटा, तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी. वह रात में भी नहीं लौटा. वहीं, मंगलवार की सुबह, मेरे फोन पर एक वीडियो क्लिप आई, जिसमें मेरा बेटा एक लड़की के साथ बैठा था और शादी हो रही थी.”

लिखित शिकायत पर पुलिस कर रही है जांच
चिकित्सक के पिता सुबोध कुमार झा ने कहा, “हमने इस संबंध में तेघरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.” इधर तेघरा थाने के एसएचओ ने कहा, “हमें पकड़वा शादी से संबंधित शिकायत मिली है. मामले की जांच चल रही है.”

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- बिहार के शिल्पकारों, बुनकरों के बनाए सामान पहुंचेंगे आपके द्वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments