Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: पिता ने PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने फांसी...

Bihar News: पिता ने PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान

पटना: मोबाइल गेम PUBG की लत इतनी बुरी है कि बच्चे, किशोर और यहां तक कि युवा भी कभी-कभी ऐसे कदम उठा ले रहे हैं, जिसे जानकर माता-पिता और अभिभावकों में खौफ पैदा हो जा रहा है. पबजी की लत के शिकार बच्चे खौफनाक कदम उठा रहे हैं. कभी वे खुद की जान जोखिम में डालते हैं तो कभी दूसरों की जान लेने की कोशिश भी करते हैं. ताजा मामला पटना जिले के अथमलगोला से प्रकाश में आया है. यहां पिता ने पबजी खेलने से मना किया तो एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज
खबर के मुताबिक, अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला राजा कुमार पबजी का आदी था. पिता रमाकांत ने अपने बेटे को कई बार PUBG खेलने से मना किया था. इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस संबंध में थाना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

गेम की लत से बच्चों और किशोरों का भविष्य हो रहा बर्बाद
बता दें कि मोबाइल गेम PUBG की लत बच्चों और किशोरों का भविष्य बर्बाद कर रही है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पबजी खेलने से मना करने पर एक किशोर ने गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी थी.

बच्चों में नशा बनता जा रहा है यह गेम
इधर, जानकारों का मानना ​​है कि पबजी गेम एक लत, यानी नशा बनता जा रहा है. इसके नशे से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. इससे उनकी सोचने की क्षमता तो प्रभावित हो ही रही है, वहीं इस खेल के कारण उनका शारीरिक विकास भी रुक रहा है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: पानी भरे गड्ढ़े में गिरी स्कॉर्पियो, 9 की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments