Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलनूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद...

नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद मिल रही थी धमकी

Nupur Sharma News: भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता ने 27 मई को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा हो गया है विवाद
शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. नूपुर शर्मा के विवादित बयान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन, इंडोनेशिया और ईरान सहित कई मुस्लिम देशों के साथ-साथ इस्लामी सहयोग संगठन ने आधिकारिक तौर पर टिप्पणी का प्रतिवाद किया है और कुछ देशों ने माफी की मांग भी की है.

बीजेपी ने कहा- पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं
हंगामे के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को निलंबित कर दिया है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है और किसी को भी पार्टी लाइन को लांघने की इजाजत नहीं है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: 23 हार्डकोर गैंगस्टर पटना से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट, एसएसपी ने बताए कारण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments