Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: अनियंत्रित होकर घर में घुसी कार, सात को रौंदा, तीन...

Bihar News: अनियंत्रित होकर घर में घुसी कार, सात को रौंदा, तीन की मौत

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ब्रेजा कार सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा घर में घुस गई. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर दो बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, एक ब्रेजा कार मंगलवार की सुबह बेतिया से बगहा की ओर जा रही थी, तभी बहुअरवा गांव के पास चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी.

काफी तेज रफ्तार में थी कार
चौतरवा थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी व सात लोगों को रौंद दिया. इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज (7), करिश्मा (8) और मतीसरा (55) के रूप में की गई है.

घायलों में दो की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- मांझी बोले- शराब न पीने के प्रति जागरूकता जरूरी, शराबबंदी नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments