Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा आरा का जेल रोड बाजार,...

Bihar Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा आरा का जेल रोड बाजार, व्यवसायी की हत्या से सनसनी

आरा: बिहार के भोजपुर जिला में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. आरा में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. गुरुवार की सुबह बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक 45 वर्षीय सलिल प्रसून जैन जेल रोड निवासी स्व प्रसून चंद्र जैन के पुत्र बताए जा रहे हैं, जो कि जैन ट्रेडर्स नाम से इलेक्ट्रॉनिक शॉप चलाते थे.

मृतक के शरीर पर चार जगह गोली के निशान
बता दें कि मृतक के शरीर पर चार जगह गोली के निशान मिले हैं. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. अपराधियों की संख्या तीन-चार बताई जा रही है. एसपी संजय कुमार सिंह परिजनों से पूछताछ कर सुराग हासिल करने में जुटे हैं. सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. यह घटना सुबह 9:30 बजे की है.

पुलिस कई एंगल से कर रही है जांच
हत्या की इस घटना को लेकर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है. पूर्व में कोई विवाद हुआ था या नहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है. घटना को लेकर जेल रोड से लेकर अस्पताल तक शहर के कारोबारियों की भीड़ लगी रही. शुरुआती जांच में पता चला है कि महाजन टोली नंबर-2 क्षेत्र के दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के आसपास से अवैध कब्जा हटाने के लिए व्यवसायी सलिल प्रसून जैन लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे. पुलिस इस एंगल से भी छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar: बेगूसराय में आदमखोर हो गए कुत्ते, नोंच-नोंचकर महिला को मार डाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments