71st BPSC Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाना है. इस बार कुल 1298 वैकेंसी के लिए लाखों उम्मीदवार परीक्षा में हिस्सा लेंगे. भर्ती में 1 सीट के लिए अभ्यर्थियों की लंबी फौज होगी. ऐसे में, प्रीलिम्स क्लियर करना किसी चुनौती से कम नहीं है. बीपीएससी परीक्षा के ठीक एक दिन पहले का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दिन नई जानकारी सीखने की बजाय, पिछले ज्ञान को मजबूत करना और मानसिक तैयारी पर ध्यान देना चाहिए. यहां कुछ असरदार टिप्स दिए जा रहे हैं:
1. नई चीजों से बचें
अंतिम दिन नए टॉपिक पढ़ने की बजाय पहले से पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करें. नए कांसेप्ट्स याद करने की कोशिश तनाव बढ़ा सकती है.
2. संक्षिप्त नोट्स और फ्लैशकार्ड
अपने नोट्स और फ्लैशकार्ड को पढ़ें. तारीखें, महत्वपूर्ण तथ्य, आंकड़े और चार्ट्स को दोहराएं.
3. पिछले साल के प्रश्नपत्र
यदि समय हो, तो पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें. यह परीक्षा पैटर्न और सवालों की प्रकृति को समझने में मदद करता है.
4. समय प्रबंधन का अभ्यास
परीक्षा में समय का प्रबंधन बेहद जरूरी है. एक बार हल किए हुए मॉक टेस्ट या पुराने प्रश्नपत्र को टाइम्ड मोड में हल करें.
5. मानसिक और शारीरिक तैयारी
अंतिम दिन मानसिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है. हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग, योग या ध्यान करें. पर्याप्त नींद लें, ताकि परीक्षा में फोकस बना रहे.
6. खान-पान और हाइड्रेशन
अच्छा और हल्का भोजन करें. अधिक तैलीय या भारी भोजन से बचें. पर्याप्त पानी पिएं, ताकि ध्यान और एकाग्रता बनी रहे.
7. आत्मविश्वास बनाए रखें
पिछले दिनों की मेहनत पर भरोसा रखें. सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में बैठना बेहद महत्वपूर्ण है.
बीपीएससी परीक्षा से एक दिन पहले का समय सिर्फ रिवीजन और मानसिक तैयारी का है. शांत और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने से आप परीक्षा में अधिक प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 22 सितंबर से सस्ता होगा बाजार: दूध, दवाइयों, एसी-टीवी और गाड़ियों पर घटा जीएसटी



