Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeटेक्नोलॉजी5G in India: देश में 14 राज्यों के 50 शहरों में दी...

5G in India: देश में 14 राज्यों के 50 शहरों में दी जा रही 5जी सर्विस, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

5G in India: सरकार ने शुक्रवार को बताया कि 1 अक्टूबर 2022 से 5जी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और 26 नवंबर तक देश के 50 शहरों में ये सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं. संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए कहा कि 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, असम, केरल, बिहार, आंध्र प्रदेश और गुजरात के 50 शहरों में 5जी सेवाएं दी जा रही हैं.

मंत्री ने बताया कि ये सेवाएं गुजरात के सर्वाधिक 15 शहरों में उपलब्ध हैं. एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में चौहान ने कहा कि 26 नवंबर 2022 तक 5जी सेवाएं प्रदान करने के लिए 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,980 बेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं.

राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) हर सप्ताह औसतन लगभग 2500 बेस स्टेशन स्थापित कर रहे हैं. उनके अनुसार, वर्तमान में वे 5G के लिए अनुकूल उपकरणों वाले ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यह सेवा प्रदान कर रहे हैं.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- BPSC Recruitment 2022: ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments